26 जनवरी हमारा देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है



प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस तारीख को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस वर्ष, हम 71 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इस दिन राजपथ से लाल किले तक एक परेड का आयोजन किया जाता है। जो भारत की संस्कृति, विरासत और रक्षा क्षमताओं को प्रदर्शित करती है। आम जनता हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटी हर कोई इस दिन को अपने पाने तरीके से सेलिब्रेट करता है। सोशल मीडिया का ज़माना है और कई लोग फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इस दिन की शुभकामनाएँ एक दूसरे को देते हैं। गणतंत्र दिवस 2020 (Republic Day 2020) की धूम हर जगह मची हुई है और ऐसे में चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक-टॉक (TikTok) पर क्रिएटिव वीडियोज़ की भरमार है!
गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।

गणतन्त्र दिवस
Republic day parade (India) montage.jpg

Comments

Popular posts from this blog

👑🏰राजा और शिक्षक

अबकी बार रोजगार ही रोजगार ( केवल उत्तर प्रदेश के लिए)